भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन इतिहास

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास

सामान्य जानकारी

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन इतिहास

प्रश्न 1 महात्मा गांधी कांग्रेस से कब और क्यों अलग हुए ?

उत्तर -28 नवम्बर, 1934 को गाँधी कांग्रेस से अलग हो गए
क्योंकि वे अपना समय अधूतोद्धार आदि में लगाना चाहते
थे।

प्रश्न 2 . द्वितीय गोललेज सम्मेलन कब प्रारंभ हुआ ?

उत्तर-द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 दिसम्बर, 1931ई. को
प्रारम्भ हुआ।

प्रश्न 3. प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन व अध्यक्षता
किन-किन व्यक्तियों द्वारा की गई ?

उत्तर-प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन सम्राट जार्ज
पंचम व अध्यक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडॉनल्ड द्वारा
की गई।

प्रश्न 4. प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब और कहाँ आयोजित हुआ ?
इसमें कांग्रेस की स्थिति क्या थी ?

उत्तर-प्रथम गोलमेज सम्मेलन नवम्बर, 1930 ई. से जनवरी,
1930 ई. तक लंदन में आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस ने भाग
नहीं लिया क्योंकि सविनय अवज्ञा आन्दोलन के कारण उसके
सभी प्रमुख नेता जेल में थे।

प्रश्न 5. हम मि.गाँधी का साथ देने से इनकार करते है, क्योंकि
उनका आन्दोलन भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए नहीं वरन
भारत के 7 करोड़ मुसलमानों को हिन्दू महासभा का आश्रित
बना देने के लिए है।” उपर्युक्त शब्द किसने और किस अवसर
पर कहे थे ?

उत्तर-उपर्युक्त शब्द मि. जिन्ना द्वारा सविनय अवज्ञा आन्दोलन के
समय गाँधीजी का साथ न देने का तर्क देते हुए कहे गये।

प्रश्न 6. सीमान्त गाँधी’ किसे कहा जाता है ?

उत्तर-खान अब्दुल गफ्फार




प्रश्न 7 सविनय अवज्ञा आंदोलन में मुस्लिमों की क्या भूमिका थी ?

उत्तर-सविनय अवज्ञा आंदोलन में मात्र राष्ट्रवादी मुसलमानों और
खान अब्दुल खान के नेतृत्व में पठानों ने भाग लिया। मि.जिन्ना के
नेतृत्व में अधिकांश मुसलमान इससे अलग रहे।

प्रश्न ৪. गाँधी जी द्वारा डांडी मार्च कब प्रारम्भ किया गया है ?इस
मार्च में उनके साथ कितने कार्यकर्ता थे ।

उत्तर-गाँधी जी द्वारा डांडी मार्च 12 मार्च, 1930 को प्रारम्भ किया।
इस मार्च में उनके साथ 79 कार्यकर्ता थे ।

प्रश्न 9 लाहौर अधिवेशन (1929 ई.) में किस दिन को स्वाधीनता
दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव किया गया ?
उत्तर – 26 जनवरी को

प्रश्न10 लाहौर के कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?

उत्तर-पं, जवाहरलाल नेहरू ने

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास
प्रश्न 11, असहयोग आन्दोलन के स्थगन के समय किन रचनात्मक
कार्यक्रमों पर बल दिया गया?

उत्तर-कांग्रेस के लिए एक करोड़ सदस्य भर्ती करना, चरखे का
प्रचार, राष्ट्रीय विद्यालयों की स्थापना, मादक द्रव्य निषेध और पंचायतें
संगठित करना।

GK

प्रश्न 12, नेहरू रिपोर्ट का निर्माण भारतीयों ने किसकी चुनौती को
स्वीकार करते हुए बनाया था। यह किसकी अध्यक्षता में बनायी
गयी थी?

उत्तर-भारतीयों ने भारत-मंत्री लार्ड बर्किन हेड की चुनौती को
स्वीकार कर ‘नेहरू रिपोर्ट’ का निर्माण किया था । यह मोतीलाल
नेहरू की अध्यक्षता में बनायी गयी थी।

प्रश्न 13. पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में
पास किया गया ?

उत्तर– 1929 ई. में लाहौर अधिवेशन में

प्रश्न 14. कांग्रेस द्वारा जलियांवाला बाग कांड की जाँच हेतु समिति
के सदस्य कौन-कौन थे ?

उत्तर-पं मोतीलाल नेहरू और पं. मदन मोहन मालवीय ।

प्रश्न 15. गाँधी जी ने भारत में अपने प्रारम्भिक दौर में किन-किन
स्थानों पर सत्याग्रह के प्रयोग में सफलता प्राप्त की ?

उत्तर-चम्पारन (बिहार), खेडा (गुजरात) तथा अहमदाबाद में ।

प्रश्न 16. खेड़ा में गाँधीजी ने क्यों आन्दोलन किया ?

उत्तर-खेड़ा में वर्षा न होने से कृषक लगान देने की स्थिति में नहीं थे,
अत: महात्मा गाँधीजी ने इस क्षेत्र में “कर न दो “आन्दोलन प्रारम्भ किया ।

प्रश्न 17. जलियाँवाला बाग हत्याकंड कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर-13 अप्रैल, 1919 ई. को अमृतसर के जलियाँवाला बाग
में हजारो निरपराध लोगों की हत्या हुई थी।

प्रश्न 18. राष्ट्रीयता का गांधी युग कब से कब तक माना जाता है?

उत्तर-राष्ट्रीयता का गाँधी युग 1920 से 1947 ई. तक माना जाता है।

प्रश्न 19 सत्याग्रह के शस्त्र का सर्वप्रथम प्रयोग गाँधीजी ने कहाँ किया ?

उत्तर-दक्षिण अफ्रीका में

प्रश्न 20. किस अधिनियम द्वारा भारत में सर्वप्रथम विधान परिषदों के
लिए चुनाव पद्धति लागू की गई ?

उत्तर-भारत परिषद अधिनियम, 1909 के द्वारा

प्रश्न 21. अगस्त घोषणा क्यों की गई ?

उत्तर-प्रथम विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों की स्थिति कमजोर होने पर
भारतीयों की सहानुभूति प्राप्त करने हेतु।

प्रश्न 22. मॉण्टफोर्ड सुधार या 1919 के भारत सरकार
अधिनियम के विषय में आप क्या जानते है?

उत्तर-1919 के अधिनियम के जन्मदाता भारत मंत्री मांटेग्यू
और भारतीय वायसराय चेम्सफोर्ड थे, इसीलिए इसे ‘मॉण्टफोर्ड
सुधार या भारत सरकार अधिनियम-1919 कहते है।

General Knowledge

प्रश्न 23. 1919 के भारत परिषद अधिनियम के अंतर्गत स्थापित
द्वैध शासन व्यवस्था में सुरक्षित विषय कौन से थे ?

उत्तर-पुलिस, कानून व्यवस्था, वित्त, सिंचाई आदि।

प्रश्न 24. 1919 के अधिनियम के अधीन केन्द्रीय सूची के विषयों
का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-सुरक्षा, विदेश तथा राजनैतिक सम्बन्ध, सार्वजनिक ऋण,
डाक तथा तार, मुद्रा तथा सिक्के, संचार, वाणिज्य और नौका
चालन,दीवानी तथा फौजदारी कानून तथा उसकी पद्धति आदि ।

History GK

प्रश्न 25. 1919 के सुधार कानून द्वारा किन्हें पृथक प्रतिनिधित्व
प्रदान किया गया ?

उत्तर-एंग्लो -इंडियन ,ईसाईयों ,सिखों यूरोपियनों को पृथक
प्रतिनिधित्व दिया गया ।

प्रश्न 26. नेहरू रिपोर्ट किसके नेतृव्व में तैयार की गई? उसका प्रमुख
सुझाव क्या था ?

उत्तर-नेहरू रिपोर्ट मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में बनाई गई। उसका
प्रमुख सुझाव था डोमीनियन संविधान पर आधारित पूर्ण उत्तरदायी
सरकार की स्थापना।

प्रश्न 27. कम्यूनल अवार्ड की प्रमुख विशेषता क्या थी?

उत्तर-इसमें दलितों को अल्पसंख्यक मानकर उन्हें भी पृथक
निर्वाचन का अधिकार दिया गया था ।

प्रश्न 28. 1935 के अधिनियम में किन-किन क्षेत्रों को मिलाकर
संघ बनाने का प्रस्ताव था ?

उत्तर-11 प्रान्तों, 6 मुख्य आयुक्त के प्रान्तों तथा भारतीय रियासतों
को मिलाकर एक संघ बनाने का प्रस्ताव था।

प्रश्न 29. लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रावधान किस अधिनियम
में था ?

उत्तर-1935 के अधिनियम में।

प्रश्न 30. किस अधिनियम के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना
की गई ?

उत्तर-भारतीय परिषद अधिनियम, 1935 के अंतर्गत ।भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन इतिहास

1 thought on “भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन इतिहास”

Comments are closed.